जीवित्पुत्रिका पर मां की आंखों के सामने सरयु नदी में समाया उसका पुत्र, मचा कोहराम

Spread the love

जीवित्पुत्रिका पर मां की आंखों के सामने सरयु नदी में समाया उसका पुत्र, मचा कोहराम

बलिया। अपने पुत्र के दीर्घायु के लिए बुधवार को जीवित्पुत्रिका का व्रत रही मां के आंखो के सामने उसका पुत्र सरयु नदी में ओझल हो गया। मामला मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी निवासी मुन्ना राजभर का 13 वर्षीय पुत्र मनीष उर्फ दीपू जीवित्पुत्रिका के दिन शाम अपनी मां व गांव की महिलाओं के साथ सरयु नदी स्नान करने की जिद्द कर पतार घाट गया। जहां मनीष की मां स्नान कर घाट पर पुजा करने लगी। उधर दोस्तों संग स्नान करते समय मनीष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने देखा कि मनीष नहीं है तो खोजना शुरू किया तो वह पानी में मिल गया। किसी तरह उसको बाहर निकाला। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण वहां उपस्थित फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बालक की मौत मनियर हॉस्पिटल पर ही हो गई थी, लेकिन मामले को टालते हुए वहां उपस्थित कर्मचारियों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र के लिए व्रत रही मां के सामने गुरूवार पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुँचते ही कोहराम मच गया। माता बिंदु देवी व बड़ा भाई सोनु राजभर, बहन अंजु व संजु का रोते-रोते बुराहाल था। माता दहाडे़ मारकर रो रही थी व कह रही थी कि हम का जानत रहनी कि हमार बाबु हमरा सोझा डुब के मर जईहे त हम ना लिया गईल रहीती ये दईबा ई काईल जावना बाबु खातीर हम जीऊतीया भुखल रहनी ये दादा। बताया जाता है मनिष एक प्रावेट विधालय के कक्षा पांच का होनहार छात्र था। मृतक कक्षा पांचवी का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *