बलिया में दो बाल अपचारियों ने बालिका से किया दुष्कर्म

Spread the love

बलिया में दो बाल अपचारियों ने बालिका से किया दुष्कर्म

दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की रात करीब सात वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर मय पुलिस टीम के साथ जिला महिला अस्पताल पहुँचे और पीड़िता व परिजनों से पूछताछ किया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीड़िता के बयान व परिजनों के तहरीर के आधार पर दो बाल अपचारी जिनकी आयु सात व आठ वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि शनिवार की रात कोतवाली अंतर्गत करीब सात वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की सूचना मिली। मेरे व पुलिस टीम द्वारा जिला महिला अस्पताल पहुँच पीड़िता व उसके परिजन तथा डॉक्टर से पूछताछ की गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। डॉक्टर ने बताया कि बालिका स्वस्थ है और अच्छे उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है जिसमें दो बाल अपचारियों को नामजद किया गया है। जिन्हें चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों की उम्र सात व आठ साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *