सरकार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

Spread the love

सरकार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

समय रहते विभाग किया होता कार्य तो नहीं कटता NH-31

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। एनएच-31 टूटने पर सरकार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि मैंने बहुत पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाढ़ खण्ड व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को जनपद के भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों के संदर्भ में अवगत कराया था। लेकिन समय रहते शासन- प्रशासन के द्वारा कोई उपाय नहीं किया गया। जनपद के अनेक हिस्सों में बाढ़ की विभीषिका में आमजन कराह रहे है और सरकार द्वारा मद्दत तो दूर उनकी आंसू पोछने वाला भी कोई नही पहुँच पा रहा है। सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी”ने कहा कि बाढ़ विभाग नदियों के जलस्तर बढ़ने पर जगता हैं अगर बाढ़ आने से पहले बाढ़ से बचाव हेतु उपाय करता तो यह स्थिति नहीं आती। जबकि समाजवादी पार्टी समय-समय पर विभाग को सजग करने के लिए इस ओर ध्यान आकृष्ट कराती रही हैं। 13 सितम्बर को धरना सभा के माध्यम से पत्रक दिया गया था। उसमें भी जनपद के बाढ़ की समस्या को प्रमुखता से रखा गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *