बलिया में बाढ़ के दबाव के कारण NH- 31 सड़क टूटा, आवागमन हुआ बंद

Spread the love

बलिया में बाढ़ के दबाव के कारण NH- 31 सड़क टूटा, आवागमन हुआ बंद

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां जिले में खतरा बिंदु से ऊपर बह रही गंगा, घाघरा व टोंस नदियों ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार की रात बाढ़ के दबाव के कारण चाददियर के पास एनएच-31 सड़क करीब 100 मीटर तक टूट गया है। सड़क टूटने के बाद बलिया से छपरा आने जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। बाढ़ का पानी निकटवर्ती रिहायशी इलाकों में घुसना शुरू हो गया है। हालांकि गंगा का पानी स्थिर बताया जा रहा है। जबकि घाघरा उफान पर है। उधर जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा पूरी तरह से मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *