पत्रकार के सम्मान में प्रग्रापए उतारा मैदान में, एसपी से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पत्रकार के सम्मान में प्रग्रापए उतारा मैदान में, एसपी से मिलकर सौंपा ज्ञापन

होश में आए पुलिस प्रशासन वरना होगा आंदोलन: शशिकांत


बलिया। नरहीं थानाध्यक्ष द्वारा पत्रकार विश्वंभर गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाने के विरोध में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र के नेतृत्व में बुधवार को एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि मामले की सही से जांच की जाए।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


बताया कि नरहीं पुलिस द्वारा जिस मामले में पत्रकार विश्वंभर गुप्ता को थाने में बैठाया गया था, वह मामला ही फर्जी निकला। बावजूद पुलिस द्वारा अभी भी फर्जी तरीके से विश्वंभर गुप्ता को फंसाने की कोशिश की जा रही है। जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। अवगत कराया कि पत्रकार विश्वंभर गुप्ता द्वारा बीते दिनों नरहीं वसूली कांड में खबर लिखने के कारण साजिशन उन्हें फंसाया जा रहा है। बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पत्रकार का उत्पीड़न करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई हो, अन्यथा प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बड़े पैमाने में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केके पाठक, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत ओझा, प्रदेश सचिव सिंधु तिवारी, नगर अध्यक्ष तिलक कुमार, सिकंदरपुर अध्यक्ष अजय तिवारी, इमरान खान, आरिफ खान, संतोष सिंह, सेराजुद्दीन खान, कन्हैया कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *