जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकला जुलूस

Spread the love

जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकला जुलूस

मुहम्मद साहब के शान में पढ़ा नातिया कलाम

धूमधाम से मना मुहम्मद साहब का जन्मदिन

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को जोश-खरोश के साथ नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस में मुहम्मद साहब के जन्मदिन के शान में नातिया कलाम प्रस्तुत करते हुए युवाओं की टोली आगे चल रही थी। इस दौरान बच्चे व युवा हाथ में झंडे थामे नातिया कलाम पर झूमते गाते नारे तकबीर अल्लाहो अकबर का नारा बुलंद करते रहे।

नगर के काजीपुरा, राजेंद्र नगर का जुलूस विशुनीपुर जामा मस्जिद पर पहुंचा, जहां बहेरी, उमजगंज, विशुनीपुर मुहल्ले के जुलूस के साथ मिलान हुआ। वहां से स्टेशन रोड, स्टेशन चौक रोड, लोहापट्टी रोड, राजेंद्र नगर, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट, चमन सिंह बागरोड, कासिम बाजार रोड, विष्णु धर्मशाला रोड होते हुए विशुनीपुर गली में जाकर समाप्त हुआ। वहां से जुलूस अपने-अपने नियत स्थान पर पहुंच समाप्त हो गया। इस दौरान जुलूस नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी ने कहाकि मोहम्मद साहब द्वारा बताए हुए रास्तों पर चलना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा, शहर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह जुलूस के चारों तरफ भ्रमण करते रहे। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक एके शुक्ला, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर अनवर खान, यातायात के प्रभारी समर खान, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, शकील खान सभासद प्रतिनिधि, लकी खान, सभासद दिलशाद, जफर अली मिर्जा, तमन्ना अंसारी, अधिवक्ता बिलाल खान, असगर अली, अहमद हुसैन, हाफिज मुख्तार, मौलाना तनवीर, मिंटू खां, सुहेलदेव खां, जुनैद खां, पिंटू खां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *