जल निगम ग्रामीण एक्सईएन की बढ़ेगी मुश्किलें

Spread the love

जल निगम ग्रामीण एक्सईएन की बढ़ेगी मुश्किलें

जल निगम ग्रामीण में करोड़ों की वित्तीय अनियमिता

जांच अधिकारी जल्द जारी करेंगे आरोप पत्र

विभाग से संचालित रेट्रोफिटिंग में भी खेल

बलिया। जल निगम ग्रामीण में करोड़ों की वित्तीय अनियमिता प्रकाश में आने के बाद वर्तमान एक्स्ईएन समेत पांच के खिलाफ जांच बैठ गई है। जांच अधिकारी शीघ्र ही जिले में पहुंचेंगे। इससे पूर्व जांच अधिकारी की ओर से सभी कर्मियों को आरोप पत्र जारी किया जाएगा। इस मामले में कुछ बड़े अफसरों के साथ ही कई जेई, एई व लेखाकार के खिलाफ भी कार्रवाई होने के संकेत हैं। यह कार्रवाई ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर शुरू की गई है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

जल निगम ग्रामीण में संचालित कई योजनाओं में धांधली व भ्रष्टाचार प्रकाश में आ रही है। जिससे जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन मुकीम अहमद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन पूर्व तैनाती जिले में भी अनियमिता में सस्पेंड हो चुके हैं। बलिया में भी इनके कार्यकाल में बड़े पैमाने पर योजनाओं में अनियमितता किया गया है। नल कनेक्शन में फर्जीवाड़ा हो या रेट्रोफिटिंग में खेल, सब एक्सईएन के ही शह पर हुआ है। सूत्रों की मानें तो रेट्रोफिटिंग की धनराशि का जमकर बंदरबांट किया गया है। वर्तमान में मुकीम अहमद अधिशासी अभियंता के पास आजमगढ़ के अधीक्षण अभियंता का भी प्रभार है। इतना ही नहीं अगले कुछ माह में ही इनका प्रमोशन होने वाला भी था। जिस पर ग्रहण लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि अवकाश समाप्त होते ही जांच अधिकारी जिले में धमक सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *