पुलिस के हत्थे चढ़े भाभी के हत्यारा देवर, एक फरार

Spread the love

पुलिस के हत्थे चढ़े भाभी के हत्यारा देवर, एक फरार
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपुत नेवरी गांव में बीते दिनों हुई एक महिला की हत्या के मामले में हत्यारोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की दोपहर माल गोदाम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम कृष्णा गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी राजपूत नेवरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों राजपूत नेवरी गांव में दो देवरों ने पत्थर से प्रहार कर भाभी को मौत की घाट उतार दिया था। मामले में दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में एक आरोपी देवर को रविवार की दोपहर माल गोदाम रोड के पास से गिरफ्तार करने के साथ ही संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया गया। जबकि अभी एक फरार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *