नुकीले हथियार से 11वीं की छात्रा को मारपीट कर किया लहूलुहान

Spread the love

नुकीले हथियार से 11वीं की छात्रा को मारपीट कर किया लहूलुहान

छात्रा के विरोध के बाद युवकों के मंशा पर फिरा पानी

स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी छात्रा, रास्ते युवकों ने घटना को दिया अंजाम

मनबढ़ युवकों की छात्रा के प्रति नियति थी खराब

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। गुरुवार को पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा चट्टी से करीब 100 मीटर पूर्व स्कूल से लौट रही 11वी छात्रा को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। लड़की की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। उधर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की को सीएचसी खेजुरी ले गए, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना के आलम का टोला निवासी स्वामी नाथ यादव की पुत्री शिखा यादव (14) खेजुरी एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। वह प्रतिदिन की भांति गुरुवार की शाम करीब चार बजे स्कूल से घर वापस आ रही थी। जैसे ही वह जगदरा चट्टी से करीब 100 मीटर पूर्व पहुँची कि पहले से घात लगाकर झाड़ियों में छिपे तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और गले में गमछा डाल बाल पकड़ कर उसे नहर में खींच ले गए और हाथ पैर बांधकर नहर में पटक दिया। जिसका छात्रा ने जमकर विरोध किया। इसके बाद युवकों ने उसका मुंह बांधकर बेल्ट से मरना पीटना शुरू कर दिया, यही नहीं युवकों ने छात्रा को किसी नुकीले चीज से पेट में हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे दो बच्चे आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना चट्टी पर मौजूद लोगों को दी। उधर मौके की नजाकत देख तीनों युवक वहां
से फरार हो गए। घायल छात्रा ने बताया कि उन लड़कों की नियति ठीक नहीं थी। हालांकि मेरे विरोध के कारण उनकी मंशा सफल नहीं हो पाई। बताया कि बीते 30 अगस्त को स्कूल आते समय नहर पर मेरी साइकिल की चेन उतर गई थी। जिसे ठीक करने के दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा और मुझसे बदतमीजी शुरू कर दिया। उस दौरान उसका विरोध किया तो देख लेने की धमकी दी थी। इस बाबत पकड़ी थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *