
बलिया में घर में घुस कर बदमाशों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र मठिया गांव में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे भी नहीं भरा तो जमकर तांडव मचाया। इसके अलावा महिला के हाथ की उंगलियां तोड़ने के साथ ही बीच बचाव करने आए घर के पुरुषों की पिटाई करते हुए पक्की दीवार भी गिरा दिया। इस मामले में बैरिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मिश्र के मठिया गांव निवासी शांति देवी पत्नी धर्मदेव यादव को पड़ोसियों ने भूमि विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया और हाथ की उंगलियां तोड़ डाली। बीच बचाव करने आए रंजीत यादव व ब्रह्मदेव यादव की भी पिटाई कर दिया। शांति देवी के पुत्र रंजीत कुमार यादव की तहरीर पर मिश्रा के मठिया गांव निवासी संजय सिंह, अंकित सिंह उर्फ राकी सिंह, मनीष सिंह व इंतजार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। वही महिला को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत बैरिया चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरे पक्ष के संजय सिंह का आरोप है कि उनके भूमि पर प्रथम पक्ष द्वारा कब्जा करने की नीयत से थोड़ा थोड़ा निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी सूचना बीते एक माह के भीतर स्थानीय पुलिस से लगायत जिलाधिकारी तक लिखित व मौखिक रूप से मेरे द्वारा शिकायत की जा चुकी है। फिर भी बुधवार को प्रथम पक्ष द्वारा निर्माण कार्य होने की सूचना मिली और संजय सिंह व उनके पुत्र रवि सिंह मौके पर पहुँच उसे रोकने की बात कही। इसी बीच मारपीट हो गयी। जिसमें संजय सिंह व उनके पुत्र रवि कुमार सिंह को चोट लगी वे 112 पुलिस को सूचना देते हुए व बैरिया पुलिस को अपना तहरीर दिए। पुलिस द्वारा उनका इलाज व मेडिकल परीक्षण भी करवा गया। जिसमें घायल पिता पुत्र दोनों लोगों को डॉक्टर द्वारा बलिया रेफर भी किया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस मेरा मुकदमा पंजीकृत नहीं करते हुए प्रथम पक्ष का पक्ष करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है ।













