बलिया के बीटेक के छात्र ने आईआईटी गोहाटी परिसर के ब्रह्मपुत्र हास्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

बलिया के बीटेक के छात्र ने आईआईटी गोहाटी परिसर के ब्रह्मपुत्र हास्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मंगलवार को पैतृक गांव शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी युवक ने असम प्रदेश के आईआईटी गोहाटी परिसर के ब्रह्मपुत्र हास्टल में रविवार की रात फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। मंगलवार को जैसे ही युवक का शव पैतृक पंहुचा, वैसे ही घर में कोहराम मच गया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी विमलेश पासवान 23 वर्ष आईआईटी गोहाटी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार की रात ब्रह्मपुत्र हास्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया। रात में छात्रों ने विमलेश को फांसी पर लटकता देख शोरगुल किया और कालेज स्टाफ व पुलिस को सूचना दी। परिजन मंगलवार को शव लेकर घर आये तथा गांव पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। पिता श्यामबिहारी पासवान ने बताया कि विमलेश मुझसे रविवार शाम को ही बात किया था, कोई भी ऐसी बात नहीं थी।आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *