आमरण अनशन पर पहुंचे नायक सीओ चकबंदी

Spread the love

कर्मियों को सुधारने का एक माह का लिया मौका

नायब सीओ चकबंदी के आश्वसन पर अनशन हुआ समाप्त

बलिया। आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान ने चकबंदी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आमरण अनशन शूरू कर दिया है। इसके बाद अधिकारियों के हाथ पाव फूलने लगे। अनशन के दूसरे दिन नायब सीओ चकबंदी जगदीश प्रसाद पुरी टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और चकबंदी के कर्मियों को सुधारने के लिए एक माह का मौका मांगा। इसके बाद ग्राम प्रधान कमली यादव ने सिंहासन चौहान व अन्य लोगों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


बता दे कि बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत शाहपुर टिटिहा गांव में विगत तीन वर्षों से चकबंदी का कार्य चल रहा है। जिसमें चकबंदी विभाग के अधिकारियों द्वारा काश्तकारों का चक एक जगह करने के बजाय ताश की पत्तों की तरह छिन्न भिन्न कर दिया गया है। जिसको लेकर गांव के सिंहासन चौहान ने मुख्यमंत्री सहित चकबंदी आयुक्त को शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। आलम यह है कि करीब तीन सौ किसानों ने चकबंदी न्यायालय में आपत्तियां दर्ज कराई है। इससे पूर्व 17 सितंबर 2022 को सिंहासन चौहान ने बेल्थरारोड तहसील पर बैठकर भ्रष्ट अधिकारियों के लिए चंदा इकट्ठा कर मुख्यमंत्री को भेजा। कहा कि अगर उनका अपने तनख्वाह से पेट नहीं भरता है तो उन भ्रष्ट अधिकारियों को दे दिया जाए। इसके बाद भी चकबंदी विभाग के अधिकारियों का लूटपाट चलता रहा। जिसकी शिकायत हमने जिलाधिकारी सहित विभागीय उच्च अधिकारियों से किया। लेकिन मेरे आवेदन पर गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया जाता था। इसके बाद मैंने ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन करने का फैसला लिया। एसीओ एसपी यादव, कानूनगो महेंद्र राम, लेखपाल विजय मौर्य, रविन्द्र सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *