फुटसल फुटबॉल में स्टेडियम-ए 1-0 से रही विजयी

Spread the love

फुटसल फुटबॉल में स्टेडियम-ए 1-0 से रही विजयी

10 मीटर एयर पिस्टल मेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेें बालक वर्ग में अमन व बालिका वर्ग में अदित्रि रंजन रही प्रथम

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल विभाग बलिया द्वारा हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उप्र में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सेे 31 अगस्त 2024 तक विभिन्न खेलों का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जूनियर बालकों की जिला स्तरीय फुटसल फुटबाल, शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। फुटसल फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्धाटन देवेन्द्र सिंह वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच स्टेडियम-ए एवं स्टेडियम-बी के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम-ए 1-0 से विजयी रही। निर्णायक फुटबाल प्रशिक्षक मो ग्यासूद्दीन रहे।

वहीं शूटिंग में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल मेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेें बालक वर्ग में अमन सिंह प्रथम, लक्ष्य सिंह द्वितीय, सात्विक तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में अदित्रि रंजन प्रथम, रागिनी जोशी द्वितीय एवं शाम्भवी तृतीय स्थान पर रही।

10 मीटर एयर राईफल मेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेें बालक वर्ग में अराफ अली प्रथम, पवन कुमार चौधरी द्वितीय, सेंथिल शास्वत तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता का उद्धाटन जवाहर लाल यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। निर्णायक शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज रहे। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह ने फुटसल फुटबाल एवं शूटिंग के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत जवाहर लाल यादव क्रीड़ाधिकारी ने बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर अवधेश कुमार, भगवान, मो जावेद अख्तर, कौशलेन्द्र पाण्डेय, शौकत अली, सचितानन्द राय, धर्मेन्द्र पाण्डेय आदि रहे। संचालन अरविन्द कुमार सिंह, सचिव जिला फुटबाल संघ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *