फर्जी पुलिस बन धन उगाही करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

फर्जी पुलिस बन धन उगाही करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों के पास से बरामद किए गए वसूली के 500 रुपए व चाकू




बलिया। फर्जी पुलिस बन धौस दिखाकर धन उगाही करने वाले दो अभियुक्तों को मनियर पुलिस ने गुरुवार को मुखबीर कि सुचना पर बहेरा पार नाला स्थित खण्डहर आईटीआई के पास से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता अभिषेक कुमार सिंह निवासी गंगापुर थाना मनियर व मन्नु यादव पुत्र गजाधर यादव निवासी गंगापुर थाना मनियर बताया। अभियुक्तों के पास से एक चाकू व 500रुपया नगद बरामद कर चालान कर दिया।





पुलिस के अनुसार खेजुरी थाना के सोनपुरवा निवासी अमित बिंद पुत्र रामजन्म बिंद ने मनियर थाने पर तहरीर दिया था कि 19अगस्त को मैं मनियर थाना क्षेत्र के रीगवन में ससुराल आया था। 20 अगस्त को मैं देवापुर गेट के पास मोबाईल बनवाने गया था। वहां पर सादे वेश में अभिषेक सिंह व मन्नु यादव मिले। कहाकि हम लोग सिपाही है। तुम गलत धन्धा करते हो। 2500 रुपया दो, नहीं तो जान से मार देगें। मैंने गंगापुर सीएसपी से पैसा निकालकर दिया। पीड़ित अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन कर रही थी। गुरुवार को मनियर पुलिस ने मुखबीर कि सुचना पर बहेरा पार नाला स्थित खण्डहर आईटीआई के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वही उनके कब्जे से 500 नगद व एक चाकू बरामद किया। अभियुक्तों ने बताया कि दो हजार रुपया खर्च हो गया है। शेष 500र रुपया बचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *