करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Spread the love

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के काठबंधवा गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। अचानक हुई घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बता दे कि नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नम्बर 12 काठबंधवा निवासी मुन्ना पटेल (53) पुत्र स्व. रामशंकर पटेल मंगलवार की करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *