हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार

Spread the love

हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार

भाईयों के कलाइयों पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर

भाइयों ने बहनों को गिफ्ट देकर सुरक्षा का लिया संकल्प

बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के पूूर्णिमा के दिन सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांध दीर्घायु होने की कामना की, तत्पश्चात आरती दिखाकर तथा तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने उपहार में नकदी एवं गिफ्ट देकर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाई और बहन दोनों ही भावुक हो उठे।


सावन माह के पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला रक्षाबंधन पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसको लेकर बहने बेसब्री से इंतजार कर रही थी। रक्षाबंधन के दिन कुंवारी बहने ने अपने घर पर ही भाईयों के कलाई पर राखी बांधा। जबकि विवाहिता बहनों ने अपने मायके जाकर भाईयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाईयों ने उन्हे उपहार दिए तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। वहीं दूर की अधिकांश बहनों ने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष से चलाए जा रहे नि:शुल्क रोडवेज बस सेवा का इस वर्ष भी सफर किया। यह बस सेवा रविवार की रात्रि 12बजे से सोमवार रात्रि 12 बजे तक संचालित रही। जिसका बहनों ने भरपूर फायदा उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *