
महाबीरी झंडा जुलूस में एक ASP समेत 1370 जवान रहेंगे तैनात
बलिया। रक्षाबंधन पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 1370 पुलिस के अधिक8 व जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान एक अपर पुलिस अधीक्षक, छह क्षेत्राधिकारी, 41 इंस्पेक्टर, 130 सब इंस्पेक्टर, 1192 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल के साथ ही दो कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पीएसी प्राप्त नहीं हुई थी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगहबानी की जाएगी।