सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया सस्पेंड

Spread the love

सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया सस्पेंड

सहायक अध्यापक पर छात्रा को पैर से मारने का है आरोप




बलिया। शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय विसौली के सहायक अध्यापक अजीत कुमार यादव को बीएसए मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सहायक अध्यापक पर छात्रा को पैर से मारने का आरोप है।





आपको बता दे कि बीएसए ने यह कार्रवाई जांच के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती की आख्या के आधार पर की है।निलम्बन अवधि में सहायक अध्यापक अजीत कुमार यादव को प्रावि अघैला, रेवती से सम्बद्ध किया गया है। बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा से मामले की जांच कराई थी। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच आख्या 14 अगस्त को सौंपते हुए अवगत कराया है कि उन्होंने प्रावि विसौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कक्षा-05 के बच्चों से पूछने पर कि क्या प्रधानाध्यापक या किसी सहायक अध्यापक द्वारा उन्हें मारा-पीटा या शारीरिक दण्ड दिया जाता है ? बच्चों द्वारा उत्तर दिया गया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक या सहायक अध्यापक द्वारा मारा-पीटा नहीं जाता है, केवल अजीत सर द्वारा एक दिन काजल को पैर से मारा गया और उसकी दोनों चोटी पकड़ कर खींचा गया था। काजल से पूछने पर उसने भी स्वीकार किया कि सर द्वारा उसके बाल पकड़े गये थे। पैर से मारा गया था। काजल द्वारा उसके पिता लक्ष्मण शर्मा को बुलवाया गया तो उनके द्वारा भी इस बात की पुष्टि की गयी कि काजल ने उन्हें बताया था कि अजीत सर उसे मारे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *