सत्य प्रकाश हत्याकांड: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, घायल, दो गिरफ्तार

Spread the love

सत्य प्रकाश हत्याकांड: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, घायल, दो गिरफ्तार

संवरा शराब ठेके के पास हुई की थी हत्या, तमंचा- कारतूस, चाकू व बाइक बरामद

बलिया। रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम ने नवापुरा- महतवार मार्ग के पास रविवार की भोर में करीब 03:50 बजे हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो दो बदमाशों के पैर में जा लगी। जिसमें सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह (21 वर्ष) निवासी संवरा थाना रसड़ा के बाएं पैर तथा राज सिंह उर्फ राजा सिंह (24 वर्ष) निवासी संवरा थाना रसड़ा के दाहिने पैर में गोली लगी। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके से भाग रहे बदमाश अनुज सिंह (19 वर्ष) निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ तथा अजय खरवार (18 वर्ष) निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जबकि दो अन्य बदमाशों को मौके से दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।


पूछताछ में घायल बदमाश सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या व राज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडेय के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को संवरा शराब ठेके के पास सत्य प्रकाश राम 30 वर्ष पुत्र स्व जवाहिर राम की चाकू मारकर हत्या की थी। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम ने नवापुरा- महतवार मार्ग के पास रविवार की भोर में करीब 03:50 बजे हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो दो बदमाशों के पैर में जा लगी। जिसमें सुंदरम के बाएं और राज सिंह के दाहिने पैर में लगी है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से असलहा, कारतूस, चाकू व बाइक बरामद की गई है। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *