बलिया शिवपुर दियर झोपड़ी में लगी आग, 11 पशु झुलसे, एक की मौत, 10 गंभीर

Spread the love

बलिया शिवपुर दियर झोपड़ी में लगी आग, 11 पशु झुलसे, एक की मौत, 10 गंभीर


बलिया। शहर कोतवाली अंतर्गत शिवपुर दियर पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवपुर दियर गांव (देवी राय का डेरा) में शनिवार देर रात झोपड़ी में अचानक आग लगने से उसमें बंधे 11 पशु झुलस गए। इस घटना में एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 पशु गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10:30 बजे सुरेन्द्र यादव और उनके भाइयों ने गाय एवं भैंस को झोपड़ी में बांध रखा था और वे अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। निर्देश के बाद पशु चिकित्सकों को बुलाकर घायल पशुओं का उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *