देशी शराब ठेके के पास चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन के विरुद्ध दी नामजद तहरीर

Spread the love

देशी शराब ठेके के पास चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन के विरुद्ध दी नामजद तहरीर

आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग को किया जाम

बलिया। रसड़ा कोतवाली अंतर्गत देशी शराब ठेके के पास शनिवार की शाम करीब 3:30 बजे गुरगुजपुर निवासी सत्य प्रकाश राम 30 वर्ष पुत्र स्व जवाहिर राम की दिनदहाड़े चाकू मारकर बदमाशों ने हत्या कर दिया। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने तीन के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग को सवरा चट्टी के पास जाम कर दिया है। अधिकारियों के समझने व कार्रवाई के आश्वासन पर करीब सात बजे जाम समाप्त कर दिया। तहरीर में मृतक के भाई ने उल्लेख किया है कि उसका भाई दोपहर करीब 3:30 बजे घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में देशी शराब ठेके के पास सुन्दरम सिंह पुत्र कमलेश सिंह, राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह और उमाकांत पांडेय पुत्र त्रिलोकी पांडेय निवासी सवरा थाना रसड़ा ने वाद-विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाई को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *