बलिया में बेटे ने पिता को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Spread the love

बलिया में बेटे ने पिता को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

बलिया। जनपद बलिया के थाना दोकटी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी मुकेश यादव ने विवाद के दौरान अपने पिता लालजी यादव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपने पिता को चाकू मार दिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *