बक्सर के उत्पाद अधीक्षक की हो सकती है गिरफ्तारी, बक्सर एसपी जारी किया आदेश

Spread the love

बलिया वसूली कांड:

बक्सर के उत्पाद अधीक्षक की हो सकती है गिरफ्तारी, बक्सर एसपी जारी किया आदेश

यूपी बिहार के शराब तस्करों से सांठगांठ का आरोप

बक्सर जिले में नरही क्षेत्र से गंगा पुल के रास्ते पहुंची शराब को बिहार पुलिस ने था पकड़ा

उत्पाद विभाग के दो सिपाहियों किया गया था गिरफ्तार

बलिया। यूपी बिहार के सीमावर्ती जिला बक्सर के उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक शराब तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इसके लिए बक्सर एसपी ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।









बता दे कि कि 24 जुलाई की देर रात जब नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने छापेमारी कर पुलिस की अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। उसी दौरान सीमावर्ती बिहार के बक्सर जिले में नरही क्षेत्र से गंगा पुल के रास्ते पहुंची शराब की खेप पकड़ी गई थी। बक्सर के एसपी के निर्देश पर वीर कुंवर सिंह पुल चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के दो सिपाहियों को शराब तस्करों से सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के मोबाइल से हुई बातचीत की जांच में शराब तस्करों के साथ बातचीत के प्रमाण मिले थे। इसके बाद शराब तस्कर पकड़े गए थे। इसी मामले में पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए और जांच की सुई उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक तक पहुंच गई। जांच में चेक पोस्ट से शराब लदे वाहन पास कराने में उनकी भी भूमिका मिली। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में उन्हें भी शामिल कर लिया। सूत्रों की मानें तो बक्सर जिले के एसपी मनीष कुमार ने उनकी गिरफ्तारी करने का आदेश जारी कर दिया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जगह-जगह दबिश देना आरम्भ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *