पुलिस ने तीन को पकड़ा, फिर छोड़ा, आखिर है कौन तीन

Spread the love

बलिया वसूली कांड:

पुलिस ने तीन को पकड़ा, फिर छोड़ा, आखिर है कौन तीन

एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हुए तस्कर व दलाल

बलिया। यूपी बिहार सीमावर्ती क्षेत्र भरौली चौराहा के आसपास संचालित अवैध अड्डों पर एक बार फिर पुलिस ने निगाह डालना शुरू कर दिया है, जिसका नजारा बुधवार को देखने को मिला। जहां नरही पुलिस ने चौराहे पर एक चर्चित होटल से तीन लोगों को पकड़ा और एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया। यह वही चर्चित होटल है, जिसके संचालक को कुछ माह पहले बलिया एसओजी ने उठाया था। जिसका समाधान तत्कालीन एसओ नरही पन्नेलाल ने कराया था। सवाल उठता है कि आखिर वह तीन लोग कौन है, जिसे पुलिस ने पकड़ा और फिर छोड़ दिया।









आपको बता दे कि चर्चित बलिया के नरही थाने की वसूली कांड का भंडाफोड़ बीते 24 जुलाई की देर रात पुलिस अधिकारियों के छापे के बाद हुई थी। घटना के करीब तीन सप्ताह बीतने के बाद भी न तो कोई बड़ा दलाल पकड़ा गया और न ही तस्कर। इतना ही नहीं थाने का चर्चित कारखास भी अबतक फरार चल रहा है। जिसे वसूली का हर रहस्य पता है। वसूली कांड में गाज गिरने के बाद नरही थाने पर एसओ व चौकी कोरंटाडीह पर नए प्रभारियों की तैनाती के बाद पुलिस ने छापे से बचने के लिए तरीका बदल दिया है। आलम यह है कि अब वसूली का खेल सीमा से दूर हो रहा है। वहीं, पशु व शराब की तस्करी भी थाना क्षेत्र के गंगा किनारे गांवों से अब इंजन स्वचालित नावों से होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *