बालक में जेपी व बालिका में संध्या ने मारी बाजी

Spread the love

बालक में जेपी व बालिका में संध्या ने मारी बाजी

क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 70 बालक तथा 40 बालिकाओं में प्रतिभाग किया। बीएसए मनीष सिंह ने इसको हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने दोंनो वर्ग के छह-छह विजेताओं को पुरस्कृत हर उनकी हौसलाआफजाई की।









बालक वर्ग में जेपी राजभर ने प्रथम, साहब सिंह ने द्वितीय, अनुभव यादव ने तृतीय, दीपक प्रसाद ने चौथा, प्रदीप कुमार ने पांचवा व शिवनारायण राजभर ने छठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में संध्या यादव ने पहला,, अंजली कुमारी ने दूसरा, माधुरी कुमार ने तीसरा, नेहा यादव ने चौथा, श्रेया संतोष ने पांचवा व नन्दनी गोंड ने छठवां स्थान प्राप्त किया। दिव्या यादव को सांस्त्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर गणेश पाठक, एनवाईके के उप निदेशक कपिलदेव, क्रीडाधिकारी जवाहर सिंह यादव, उप क्रीडाधिकारी अजय साहू, जावेद अख्तर, गयासुद्दीन, कबड्डी कोच सोनिया आदि मौजूद थीं। संचालन स्टेडियम के अरविंद सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *