कैंडल मार्च निकाल सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों ने जताया विरोध

Spread the love

कैंडल मार्च निकाल सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों ने जताया विरोध

महिला डॉक्टर के आरोपी को फांसी देने की चिकित्सकों ने की मांग

कोलकाता के नर्सिंग होम के इमरजेंसी में महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत का है मामला









बलिया। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल (कोलकाता) में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के विरोध में बुधवार की शाम बलिया जनपद के सरकारी एवं गैर सरकारी महिला एवं पुरुष चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं पीड़ित डॉक्टर को न्याय और आरोपी को फांसी देने की मांग की गई।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल के इमरजेंसी में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के विरोध में बलिया में I.M.A , P.M.S के संयुक्त तत्वावधान में महिला व पुरुष चिकित्सकों ने नगर के शहीद चौक से लेकर महिला चिकित्सालय तक कैंडल मार्च निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए जिला महिला चिकित्सालय पर जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान वी वांट जस्टिस के चिकित्सकों ने नारे लगाए और आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सा के साथ जिस प्रकार से हैवानियत हुई है उसमें फांसी की सिवाय कुछ भी नहीं बच रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि महिला चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाए। जिससे महिला चिकित्सक अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। इस मौके पर डॉक्टर संतोष चौधरी सहित सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *