
बच्चों को चॉकलेट व मिठाई देकर स्वतंत्रता दिवस की एसपी ने दी शुभकामनाएं

बलिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत KIDZEE स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर से मिले और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वही एसपी ने बच्चों को चॉकलेट व मिठाई देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एसपी ने कहाकि हमारा देश महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के कारण 15 अगस्त 1947 को गुलामी से आजाद हुआ। आप सभी हमारे देश के भविष्य है। इसलिए आप लोग खूब मेहनत कर पढ़ाई करे और जिला तथा देश का नाम रोशन करे। यही मेरी शुभकामनाएं है। वही KIDZEE स्कूल के अध्यापकगणों ने पुलिस अधीक्षक को गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दिया।








