
फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक के साथ पिता—पुत्र गिरफ्तार
बलिया। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक चलाने वाले आरोपी पिता—पुत्र को फेफना थाने की पुलिस ने एकौनी स्थित रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर बुधवार को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया। आरोपियों का नाम पिता धर्मेन्द्र कुमार सिंह व पुत्र अभिषेक कुमार सिंह निवासी भदपा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फर्जी नंबर प्लेटयुक्त ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।








