
पुलिस के अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
थाने के अंदर पत्रकारों के प्रवेश पर लगाई है नो एंट्री
बलिया। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सिकंदरपुर के सदस्यों ने विगत शुक्रवार को पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवि कुमार को सौंपा। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर आशीष मिश्रा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों की जांच कर विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया।
बता दे कि सिकंदरपुर थाने पर एसआई के पद पर तैनात धर्मवीर यादव ने 10 अगस्त को थाने पर कवरेज करने गए पत्रकारों को अंदर आने से मना कर दिया था। कहाकि मैं साहब के आदेश का पालन कर रहा हूं। एसआई चिल्ला चिल्ला कर गेट पर मौजूद पहरेदार को डांटने लगे और कहने लगे कि तुमको पता नहीं है कि साहब का आदेश है कि अन्दर किसी को नहीं जाने देना है। जबकि पत्रकारों ने कहा कि हमको सूचना लेनी है कुछ लोग आज भाटी के प्रकरण में न्यायालय भेजे जा रहे हैं वहीं सूचना लेनी है। लेकिन दोनों एसआई चिल्लाने लगे कोई भी व्यक्ति हो अन्दर नहीं जा सकता है। फिर पत्रकारों ने बिना थाने के अंदर गए बिना समाचार कवरेज के ही वापस आ गए। जिसके बाद सभी पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा था कि थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक नहीं लगानी चाहिए। प्रेस को आजादी है। उन्होंने इसकी जाच कराने की बात कही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज पत्रकारों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तहसीलदार मनोज राय के अलावा जिलाध्यक्ष विजेंद्र नाथ सिंह, जिला महासचिव शशिकांत ओझा, तहसील अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, अजीत पाठक मनीष गुप्ता, नवीन सिंह, रमेश जायसवाल, विनोद कुमार, रजनीश श्रीवास्तव, रामजी यादव, अरविंद पांडेय, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आरिफ, दिलीप सिंह, निकेश राय, लड्डन भाई, सनोज कुमार, विनोद कुमार, सार्थक राय, दुर्गेश शर्मा, आशुतोष कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, दिलशाद अहमद आदि मौजूद थे।