सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश पहुंचे धरना स्थल, कहा मांग जायज

Spread the love


सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश पहुंचे धरना स्थल, कहा मांग जायज

बलिया। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना रेलवे जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में सोमवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों की मांगो को जायज बताया।
क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तार एवं सुंदरीकरण तो कराया गया, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया। इससे क्षेत्रवासी स्वयं को ठगा महसूस कर रहे है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी घोर अभाव है। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो विवश होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। इस अवसर पर रमेश सिंह उर्फ बुआ, शिवकुमार सिंह, गंगेश्वर सिंह, कौशल सिंह, खेदन मौर्य, हरिशंकर कन्नौजिया, पारस मौर्य, चिंता प्रसाद, मुन्ना खरवार, लालू, धनंजय, फैयाज अहमद, अशोक तिवारी, विनोद तिवारी, गनेश, हरेन्द्र यादव, केडी सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *