सरयु के छाड़न में डूबने वृद्ध की मौत

Spread the love

सरयु के छाड़न में डूबने वृद्ध की मौत
बलिया। बांसडीह क्षेत्र के सरयू नदी किनारे भोजपुरवा गांव में शनिवार की शाम नदी की छाड़न में डूबने वृद्ध की मौत हो गयी।

कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी सैदनाथ यादव 61 वर्ष अपने दामाद बलिराम यादव के घर भोजपुरवा गांव गए हुए थे। वहां से वापस पैदल लौटते समय गांव से दूर सरयु के छाड़न में कम पानी समझ कम दूरी तय करने के प्रयास में सैदनाथ गहरे पानी में चले गये। चीखने, चिल्लाने पर कुछ दूर पर मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा और शोर मचाते हुए पास आये। लेकिन सैदनाथ पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने पानी मे घुसकर सैदनाथ को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो गयी थी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *