शुभ पांडेय ने ज्वाइन किया कांग्रेस

Spread the love

शुभ पांडेय ने ज्वाइन किया कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिलाई सदस्यता

बैरिया की सरजमीं होगा राजनीतिक अखाड़ा: शुभ पांडेय

बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर भोलानाथ पांडेय के पुत्र शुभ पांडेय ने शनिवार को लखनऊ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिले के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय द्वारा लखनऊ कार्यालय पर शुभ पांडेय को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया गया। मोबाइल फोन से वार्ता में शुभ पांडेय ने कहा कि उनके पिता डॉक्टर भोलानाथ पांडेय एवं कानपुर के पूर्व विधायक सुमनलता के राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए वह पूरी तरीके से कमर कस कर तैयार हैं। कहाकि बैरिया की सरजमीं उनका राजनीतिक अखाड़ा होगा। उन्होंने कहा कि पिताजी के अस्वस्थ होने के चलते बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के हर जाति वर्ग की जनता के आशीर्वाद की कामना करता हूं। पिताजी के राजनीतिक जीवन में सहयोग करने वाले उन सभी लोगों का मैं हृदय के गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं और उनके आशीर्वाद की कामना भी करता हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र में और प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कहा कि इंडिया गठबंधन ने जो लोकसभा चुनाव में कमाल दिखाया। उसे सभी लोग भली भांति जानते हैं। बेरोजगारी और महंगाई वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी है। जिसे इंडिया गठबंधन की सरकार ही दूर कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *