बलिया में पशु तस्करी व गैंगस्टर के इनामिया को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Spread the love

बलिया में पशु तस्करी व गैंगस्टर के इनामिया को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

आरोपी पर डीआईजी ने ईनाम किया था घोषित

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी पशु तस्करी व गैंगस्टर के आरोपी को एसटीएफ ने शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। यह महीनों से फरार चल रहा था और कुछ दिनों पहले ही आजमगढ़ डीआईजी ने इसके उपर इनाम घोषित किया था।
आपको बता दे कि पशु तस्करी का आरोपी तेतारपुर निवासी इश्तियाक महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने इसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। इसे पकड़ने के लिए एसटीएफ सर्विलांस के जरिए इसे खोजते हुए दिल्ली तक गई। लेकिन भनक लगते ही इश्तियाक वहां से घर के लिए चल दिया। एसटीएफ भी पीछा करते हुए शुक्रवार को लक्ष्मणपुर पहुंची और सर्विलांस पर मोबाइल कॉल को ट्रेस करते बात करने वाले को पहले दबोचा और इश्तियाक के घर चलने को कहा। टीम लगातार इश्तियाक व उसके घर वालों की मोबाइल पर हो रही बात को सुनती रही और उसका लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *