बलिया वसूली कांड के बीच फिर शुरू हुआ पुलिस का खेल

Spread the love

बलिया वसूली कांड के बीच फिर शुरू हुआ पुलिस का खेल

नदी के रास्ते शुरू हुई पशु तस्करी, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

बलिया। जिले के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर 24 जुलाई की रात एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने छापेमारी कर पुलिस की अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। जिसमें नरही एसओ व कोरंटाडीह चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया और मुकदमा दर्ज हुआ और मामले की जांच चल रही है। उधर, थाना व चौकी पर तैनाती होते ही पुराना खेल शुरू हो गया। गंगा नदी के रास्ते नाव से पशु तस्करी एक बार फिर शुरू हो गई है जो पन्नेलाल के जमाने में शुरू हुआ था। इसी रास्ते शराब तस्करी भी होती है। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।
आपको बता दें कि नरही थाना जिले में मलाईदार माना जाता है। यहां तैनाती की हसरत हर पुलिसकर्मी की होती है। इसके लिए एड़ी चोटी का जोर पुलिसकर्मी लगाते हैं। कुछ दिनों पहले अफसरों की छापेमारी में डेढ़ करोड़ मासिक वसूली का खुलासा हुआ था। हालांकि इससे काफी अधिक उपरी आमदनी है, जहां अफसरों की निगाह नहीं गई। कुछ दिनों की शांति के बाद शुरू हुए खेल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *