वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम का शरीर पंचतत्व में विलीन

Spread the love

वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम का शरीर पंचतत्व में विलीन

सिविल एवं फौजदारी के अधिवक्ता शोकसभा कर कार्य से रहे विरत

कचहरी पहुंचा शव वाहन अंत्येष्टि में शामिल हुए अधिवक्ता

बलिया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम सिंह की अचानक मृत्यु होने की सूचना पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक मंगलवार को संघ भवन में संपन्न हुई। अधिवक्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से मौन मुद्रा में प्रार्थना की। इसके बाद शोक में न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को ही लगभग ग्यारह बजे दिन में स्व. सिंह का शव वाहन जैसे ही कचहरी के अंदर संघ भवन के लिए प्रवेश किया तमाम अधिवक्ता बंधु अंतिम विदाई फूल माला चढ़ाकर दिए। इसके बाद शव वाहन शमशान घाट की तरफ रवाना हुआ। गंगा तट पर परिजनों के मुखाग्नि देने के बाद शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। शोक सभा में संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंडल समेत दोनों बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *