
रोहित के परिजनों से मिला शासकीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल
बलिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सहयोग से मंगलवार को स्व रोहित पांडेय हत्याकांड में परिजनों को न्यायलय में सहयोग के लिए शासकीय अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बांसडीह कस्बा स्थित रोहित पाण्डेय के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किया। अधिवक्ताओं की टीम ने रोहित के पिता दीपन पाण्डेय व चचेरे भाई तथा मुकदमा के वादी राजेश पाण्डेय से घटना क्रम की जानकारी लिया। शासकीय अधिवक्ताओं की टीम ने बताया की मुकदमा मजबूती के साथ हम लड़ेंगे। परिजनों ने सहयोग के लिये अधिवक्ताओं का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में विष्णुदत्त पाण्डेय,विनय सिंह,विजयशंकर पांडेय, विनोद भारद्वाज,अशोक ओझा,अनिल पांडेय आदि रहे।