
थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग को लेकर चार घंटे से डटे हुए है ग्रामीण
बलिया। सिकंदरपुर थाने में करीब चार घण्टे से सैकड़ों महिला व पुरुष के साथ ही भीम आर्मी के नेता, बसपा के नेता थानाध्यक्ष सिकंदरपुर, हल्का दारोगा व सिपाही के ऊपर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी व निलंबित करने की मांग को लेकर डटे हुए है। उनकी मांग है कि जब तक थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम यहां से हिलने वाले नहीं है। अगर थानाध्यक्ष चाहे होते तो नवीन की जान बच सकती थी, लेकिन उन्होंने इस मामले में घोर लापरवाही की है। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद थाना अध्यक्ष को निलंबित करो के नारे लगाते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।