
अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ हो रही कड़ी कार्रवाई: स्वतंत्र देव
बलिया। प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बांसडीह में स्व रोहित पाण्डेय की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह बातें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बांसडीह कस्बे में स्व रोहित पाण्डेय के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कही।

मंत्री ने कहा घटना की जितनी भी निंदा किया जाए कम है। घटना में शामिल सभी आरोपियों के साथ ही उनके संरक्षक जो भी दोषी होगा वह कोई भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा तथा कोई आरोपी व संरक्षकर्ता नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा की विधायक केतकी सिंह से बातचीत हुआ हैं। शासन स्तर से नियमानुसार मदद कराया जायेगा। स्वतंत्रदेव सिंह ने स्व रोहित पाण्डेय के पिता दीपन पाण्डेय तथा भाई राजेश पाण्डेय से बातचीत कर उन्हें ढ़ाढस बंधाते हुए सांत्वना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव , पूर्व विधायक भगवान पाठक, प्रतुल ओझा, सेताशुं गुप्ता आदि थें।