समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर एएनएम ने दिया धरना

Spread the love

समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर एएनएम ने दिया धरना

बलिया। समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ के ईको पार्क में 21 सितंबर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संविदा संघ (एएनएम) का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इसके समर्थन में सोमवार को जनपद बलिया की संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

धरने के दौरान संविदा एएनएम कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि लखनऊ के ईको पार्क में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए जनपद की सभी संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ता 6 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगी। साथ ही सरकार द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने तक आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्णय लिया गया। धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलनरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी जायज मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखें और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखें।
सभा में एनआरएचएम कर्मचारी संघ के जिला मंत्री शैलेश कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संविदा एएनएम मौजूद रहीं। इनमें पुनीता मिश्रा, रेशमा यादव, शैल यादव, उर्मिला भारती, सावित्री सिंह, चन्द्रकला सिंह, अर्चना राय, श्वेता सिंह, रीमा वर्मा, श्वेता राय, मीरा सिंह, प्रमिला यादव और संध्या शुक्ला आदि शामिल रहीं। धरने की अध्यक्षता बंदना राय ने की, जबकि संचालन सुशील त्रिपाठी और पुनीता मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *