आग की चपेट में आने से युवक झुलसा

Spread the love

आग की चपेट में आने से युवक झुलसा

बलिया। सिकंदरपुर कस्बा के उर्दू मार्केट में बुधवार को चाय बनाते वक्त सिलेंडर के पाइप से निकल रही आग के लपटों की चपेट में आकर एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर ले गए। जहां से डॉक्टर द्वारा इलाज कर घर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के उर्दू मार्केट निवासी अब्दुल कलाम 35 वर्ष पुत्र अब्दुल हई के परिवार की महिलाएं बुधवार को सुबह चाय बना रही थी। उसी दौरान गैस लीकेज के कारण पाइप में आग पकड़ लिया। जिसकी चपेट में आकर कलाम गम्भीर रूप सर झुलस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *