चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

Spread the love

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

बलिया। पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को विरेन्द्र साहनी पुत्र स्व. मोहन साहनी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर जयप्रकाश साहनी ने उन्हें जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया। हमले में विरेन्द्र साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार विश्वास पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महावीर घाट के पास से बीएनएस से संबंधित आरोपी जयप्रकाश साहनी पुत्र लाघू साहनी, निवासी यारपुर बेदुआ, थाना कोतवाली बलिया, स्थायी पता नई बस्ती जवही, थाना हल्दी, बलिया, उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *