शिवशक्ति बिहार कालोनी में घर को चोरों ने खंगाला

Spread the love

शिवशक्ति बिहार कालोनी में घर को चोरों ने खंगाला

बच्चे का एडमिशन कराने इलाहाबाद गया हुआ था पीड़ित परिवार

बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवशक्ति बिहार कालोनी बहादुरपुर स्थित परिखरा मार्ग पर बुधवार की रात शौरेंद्र कुमार तिवारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। लेकिन अभी तक चोरी का वर्कआउट नहीं हो पाया। इससे पहले भी इसी एरिया में दिनदहाड़े एक मकान में चोरी हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। चोरी की घटना को लेकर पुलिस की जांच पर सवालियां निशान खड़ा हो रहा है। यह माना जा सकता है कि चोरों के गैंग तक पुलिस पहुंचने में असफल साबित हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शिवशक्ति बिहार कालोनी बहादुरपुर निवासी शौरेंद्र कुमार तिवारी 23 जुलाई को अपने बेटे के एडमिशन के सिलसिले में इलाहाबाद पत्नी के साथ गये हुए थे। जब वह बुधवार को अपने घर पहुंचे तो उनके मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक कमरे में रखी अलमारी, लाकर से लाखों रूपये का जेवर उठा ले गये साथ ही कुछ नगदी भी था। उन्होंने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *