विद्युत कटौती को लेकर पावर हाउस पर बैठे विधायक

Spread the love

*विद्युत कटौती को लेकर पावर हाउस पर बैठे विधायक*

बलिया। विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर से जुड़े 40 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। इसको लेकर बृहस्पतिवार की रात में फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ग्रामीणों के साथ पावर हाउस में ही बैठ गये। बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली कटौती की शिकायत किए।
बता दें कि इलाके में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है लेकिन बिजली कम मिलने से किसानों की धान की खेती प्रभावित हो रही है। वहीं उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता भी परेशान हैं। विधायक संग्राम यादव ने कहा कि बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र पर 5 केवीए का ट्रांसफार्मर है। इसको 10 केवीए करने के लिए 6 माह पहले ही मेरे द्वारा विभाग को धन आवंटन किया जा चुका है। लेकिन दुर्भाग्य कि गड़हांचल के लोग बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। जेई जयद्रथ ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कमजोर होने से भरौली और बघौना फीडर को बारी बारी से चलाया जा रहा है। इस मौके पर जयपाल यादव, निखिल चन्द्र राय, कृष्णा नंद राय, लालजी यादव,मनोज आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *