गंगा नदी में छोड़े गए तीन लाख प्रमुख कार्प के बीज

Spread the love

*गंगा नदी में छोड़े गए तीन लाख प्रमुख कार्प के बीज*

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकूम छपरा घाट पर गंगा नदी में शुकवार को सिफरी द्वारा तीन लाख प्रमुख कार्प के बीज को छोड़ा गया। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी  बिपिन विहारी ओझा, सिफरी के निदेशक डॉ  बीके दास द्वारा कतला, रोहू तथा मृगल मछलियों के बीज को गंगा नदी में छोड़ा। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी में मछली और रैंचिंग के महत्व को बताया।
बता दे कि  गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवम् संवर्धन को ध्यान में रखते हुए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -केन्द्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) के द्वारा  हुकूम छपरा घाट पर गंगा नदी में तीन लाख महत्वपूर्ण मछलियों के बीज छोड़े गये। कार्यक्रम में आस-पास गांव के मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसायी तथा गंगा तट पर रहने वाले स्थानीय लागों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ गणेश चंद्र, वैज्ञानिक, अशोक कुमार, डा. वीआर ठाकुर,  हल्दी थानाध्यक्ष, अर्जुन साह, डॉ धर्म नाथ झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *