
*कुर्सी से अचेत हो गिरा वृद्ध, मौत*
बलिया। नगरा विद्युत उपकेंद्र पर बिजली का बिल जमा करने पहुंचे 60 वर्षीय वृद्ध कुर्सी पर बैठे बैठे अचेत होकर नीचे गिर गए। उन्हे तत्काल पीएचसी नगरा पहुचाया गया, जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानीपुर निवासी हरिंद्र चौहान पूत्र गंगा चौहान विद्युत उपकेंद्र नगरा पर बिजली का बिल जमा करने गए थे। वहां एसडीओ ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर बात कर रहे थे। अचानक उनकी शरीर सुस्त हो गई और वह अचेत होकर भूमि पर गिर पड़े। विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद सारथी सेवा संस्थान के सदस्यो ने हरिंद्र चौहान को लेटा कर सीपीआर दिया लेकिन कोई लाभ नहीं होने पर एंबुलेंस बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने हरिंद्र को मृत घोषित कर दिया।