विद्युत कटौती को लेकर प्रभारी एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बलिया। विद्युत कटौती को लेकर नगर पंचायत बांसडीह के लोगों ने भाजपा नेता के नेतृत्व में प्रभारी एसडीओ अवर अभियंता आलमगीर अंसारी से मिला और उन्हें  तीन सूत्रीय पत्रक सौंपा। सौपे गये पत्रक में नगर पंचायत में बार बार ट्रिपिंग होने के साथ ही लो वोल्टेज बराबर रहना तथा नगर पंचायत में खंभों पर केबिल तार को लगाये जाने में तेजी लाने की मांग की गई। बताते चले की विगत एक सप्ताह से नगर पंचायत में विद्युत व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है लगातार कटौती से आम जनता परेशान है जिसको लेकर आज भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधुत उपकेंद्र बांसडीह पहुंचा और लोगो को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर मूनजी गोंड,तेजबहादुर रावत,दुर्गेश मिश्रा,अनिल वर्मा,अखिलेश तिवारी,अवनीश मिश्रा,विवेक गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *