मृत पड़े बछड़े से टकराकर एक की मौत, दूसरा घायल

Spread the love

मृत पड़े बछड़े से टकराकर एक की मौत, दूसरा घायल

बर्थडे पार्टी बनाकर बाइक से लौट रहे थे घर

रसड़ा के राघोपुर के पास हुआ सड़क हादसा

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर के पास गुरुवार की देर रात सड़क पर मृत बछड़े से टकरा कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को मामूली चोट आई। जिसका उपचार सीएचसी रसड़ा में कराया गया। वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी संदीप कुमार सिंह 30 वर्ष अपने साथी डेहरी गांव निवासी अमित कुमार सिंह 25 वर्ष के साथ अठिलापुरा गांव में गुरुवार की शाम बर्थ-डे पार्टी में गया हुआ था। जहाँ से देर रात दोनों साथी बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे राघोपुर के पास पहुँचे की सड़क पर मृत पड़े बछड़े से टकरा कर दोनों सड़क पर गिर पड़े। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सीएचसी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि संदीप के पिता रायपुर जिले में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। संदीप की मां वहीं पर रहती हैं। गांव पर संदीप और उसकी पत्नी रहतीं थी। संदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *