बलिया व सलेमपुर के सांसद को कार्यकर्ताओ ने किया सम्मानित

Spread the love

बलिया व सलेमपुर के सांसद को कार्यकर्ताओ ने किया सम्मानित

सांसदों ने कहा इंडिया के सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव रहेंगे तैयार

बलिया। सहतवार कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सांसद सनातन पाण्डेय व रमाशंकर राजभर को फूल माला व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कांग्रेस नेता पुनीत पाठक ने दोनों सांसदों को चांदी का मुकुट, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

[4/14, 2:22 PM] Mohammad Saif Ali Khan:

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

[4/14, 2:36 PM] Mohammad Saif Ali Khan:
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

L
o
a
d
i
n
g

इस अवसर पर सनातन पाण्डेय ने कहा कि इंडिया के सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया जनपद में मेडिकल कालेज नहीं हैं। मैं बलिया की समस्याओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करूंगा। सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही दल व पार्टी के स्तम्भ है। उनके मान, सम्मान व उनकी समस्याओं के लिए वह तैयार रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार विकास के नाम केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। सरकार ने यूपी बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के छात्रों को सम्मानित किया, लेकिन मदरसा बोर्ड के छात्रों को भेदभाव करते हुए सम्मानित नहीं किया। कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता पुनीत पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की निरंकुश भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार व अपराध से आमलोग त्रस्त है। विकास को लेकर केवल झूठ का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। इस मौके पर विधायक मु रिजवी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख पदुमदेव पाठक, शिवजी पाठक , जर्नादन उपाध्याय, बृजेश सिंह गाट, अवनीश तिवारी, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *