22 कटान पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से मिली राहत सामग्री

Spread the love

22 कटान पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से मिली राहत सामग्री

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को सरयू नदी किनारे भोजपुरवा गांव के कटान पीड़ितों को तहसीलदार निखिल शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से गांव से बाढ़ राहत शिविर में गये 22 परिवारों को राहत सामग्री दी गयी। कटान पीड़ितो को आटा, चावल, तेल, रिफाइन, मसाला, लाई, बिस्कुट, नमकीन आलू, तिरपाल , बर्तन आदि सामान के दो ,दो पैकेट प्रत्येक परिवार को दिया गया। उन्हें दस लीटर का आरओ पानी का जरकीन भी दिया गया। राहत सामग्री कटान पीड़ित बीरन यादव, शिवजी, पुष्पा, जलेश्वर, मुकेश, रामजी, साहब, रामसुनरी आदि को सामग्री दिया गया। विश्राम सिंह ने बताया कि अन्य कटान पीड़ितों को चिन्हित कर बुधवार को राहत सामग्री वितरित किया जायेगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुधांशु श्रीवास्तव, प्रधान सुग्रीव यादव, अरूण सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, अजीत राम, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *