बेकाबू बाइक खाई में पलटी, तीन जख्मी

Spread the love

बेकाबू बाइक खाई में पलटी, तीन जख्मी

रसड़ा। रसड़ा-अमहट मार्ग के लखनेश्वरडीह किला के समीप गुरूवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक के खाई में पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने तीनों घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुँचाया, जहां से गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने बलिया रेफर कर दिया। बाइक सवार जयकिशन 22 वर्ष निवासी चितबड़ागांव, महेश 55 वर्ष निवासी सलेमपुर बरेसर जिला गाजीपुर तथा रामाकांत 20 वर्ष निवासी पड़राव थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से श्रीअमहट की तरफ अपने गांव जा रहे थे कि अचानक लखनेश्वरडीह किला के पास एकाएक इनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *